• Talk to Astrologer
  • Sign In / Sign Up

सुहागिन महिलाओं को किस दिन बाल धोना चाहिए और वर्जित दिनों के उपाय


सुहागिन महिलाओं को किस दिन बाल धोना चाहिए और वर्जित दिनों के उपाय

 

सुहागिन महिलाओं को किस दिन बाल धोना चाहिए और वर्जित दिनों के उपाय  

धार्मिक मान्यताओं एवं ज्योतिष के अनुसार सुहागिन महिलाओं को किस दिन बाल धोना चाहिए इससे सम्बंधित कई नियम बताये है। हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार वर्जित दिनों में अगर सुहागिन महिलाये बाल धोतीं है तो इसका नकारात्मक प्रभाव उनके वैवाहिक जीवन पर पड़ता है साथ ही घर में धन-समृद्धि की भी हानि होती है। इन पारम्परिक नियमो का पालन स्त्रियों के साथ - साथ पुरषों को भी करना चाहिए। आज हम चर्चा करेंगे की सुहागिन महिलाओं को किस - किस दिन बाल धोना वर्जित बताया गया है और अगर वर्जित दिनों में बाल धोना पड़े तो क्या करें? साथ ही पीरियड में बाल किस दिन धोना चाहिए? 

 

सुहागिन महिलाओं के बाल धोने के विशेष नियम


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महीने की कुछ विशेष तिथिओं एवं सप्ताह के विशेष वारों को अगर सुहागिन महिलाये बाल धोतीं है तो उनके पति एवं पुत्र के आयु की हानि होती है साथ ही घर में धन समृद्धि की भी हानि होती है। आइये अब जानते है बाल धोने से सम्बंधित कुछ विशेष नियमो के बारे में।

 

सुहागिन स्त्रियों को पूर्णिमा, अमावस्या एवं एकादशी तिथि को बाल धोने से बचना चाहिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माह के इन तिथियों में चन्द्रम की स्थिति इस प्रकार होती है की इस दिन बाल धोने से मन एवं मस्तिष्क पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

 

व्रत में बाल धोना चाहिए या नहीं - जिस दिन कोई साप्ताहिक या मासिक व्रत रखा हो उस दिन भी केश नहीं धोने चाहिए। व्रत के एक दिन पहले ही बाल धो कर स्नान कर लें और पवित्र हो जाये।

 

सूतक में बाल कब धोएं - जब भी सूतक लगा हो (अर्थात जब भी चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण हो या परिवार में किसी की जन्म या मृत्यु हुई हो) तो, सूतक समाप्ति के बाद प्रत्येक व्यक्ति को सर धो कर जरूर स्नान करना चाहिए। सूतक के स्नान में तिथि एवं वार का विचार नहीं किया जाता।

 

पीरियड में बाल कब धोएं - प्रत्येक महिला को मासिक धर्म (पीरियड) के पाँचवे दिन या आठवें दिन ( जब भी पीरियड समाप्त हो जाये ) बाल धो कर जरूर स्नान करना चाहिए। जब पीरियड के बाद सुहागिन महिलायें बाल धो कर शुद्धि स्नान करतीं है तो भी तिथि एवं वार का विचार नहीं किया जाता।

 

सोमवार को बाल धोना चाहिए या नहीं - सुहागिन महिलाओ का सोमवार के दिन बाल धोना अच्छा नहीं मन जाता। सोमवार के दिन बाल धोने से गृह कलह एवं मानसिक तनाव होता है। अगर किसी कारणवश इस दिन बाल धोना जरूर होतो पहले पलाश के फूलों को हाथों से मसल कर बालों में लगाए  फिर बाल धोएं। 

 

मंगलवार को बाल धोना चाहिए या नहीं - मंगलवार के भी सुहागिन महिलाओ को बाल नहीं धोना चाहिए और अगर किसी कारण बाल धोना पड़े तो पहले बालो में आंवले का चूर्ण या रस लगाए फिर बाल धोये।

 

बुधवार को बाल धोना चाहिए या नहीं - सुहागिन महिलाये बुधवार धो सकती है परन्तु वो महिलाये जिनके छोटे भाई हो उन्हें इसदिन बाल नहीं धोना चाहिए। क्योंकि ज्योतिष के अनुसार कुंडली में बुध ग्रह छोटे भाई का प्रतिक माना जाता है और इस दिन बाल धोने से छोटे भाई के जीवन में परेशानियां बढ़ती है। अगर किसी कारणवश इसदिन बाल धोना अनिवार्य हो तो पहले तुलसी क4 - 5 बालों में लगाये फिर बाल धोएं।

 

 

ये भी जरूर पढ़े -

बृहस्पतिवार व्रत कथा

एकादशी व्रत विधि 

गुरुवार को बाल धोना चाहिए या नहीं - गुरुवार का दिन हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन किसी को भी बाल नहीं धोना चाहिए। इस दिन सुहागिन महिलाओ के बाल धोने से पति एवं संतान के आयु की हानि होती है एवं घर में दरिद्रता का वास होता है। क्योकि महिलाओ की कुंडली में बृहस्पति ग्रह पति, पुत्र, ज्ञान, सुखी वैवाहिक जीवन, ज्ञान आदि के करक ग्रह  है। अगर इस दिन बाल धोना जरुरी हो तो बेसन में थोड़ी सी हल्दी मिलकर बालों में लगाये फिर बाल धोएं। 

शुक्रवार को बाल धोना चाहिए या नहीं - ज्योतिष धारणा के अनुसार, शुक्रवार को बाल धोना शुभ होता है। ऐसी मान्यता है की शुक्रवार के दिन बाल धोना से माता लक्ष्मी साथ-साथ  शुक्र देव की भी कृपा प्राप्त होती है। जिससे फलस्वरूप घर में धन समृद्धि  वृद्धि  है। 

शनिवार को बाल धोना चाहिए या नहीं - सुहागिन महिलाओं को शनिवार के दिन भूल कर भी बाल नहीं धोना चाहिए। अगर इस दिन बाल धोना आवश्यक तो शनि दोष से बचने के लिए पहले कच्चे दूध सर पर डालें फिर बाल धोएं। 

रविवार को बाल धोना चाहिए या नहीं - सुनगिन महिलाओ के बाल धोने के लिए रविवार का दिन भी उत्तम माना। परन्तु अगर इस दिन व्रत हो तो पहले बालों में गुड़हल के फूलों का रस लगाएं फिर बाल धोये। 

 

विवाहित स्त्रीओ को सदा केश धोते समय बताये गए बातों को  ध्यान में रखना चाहिए एवं नियमों का पालन करना चाहिए। 

Shardita Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू, क

  Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि 2023 में 15 अक्टूबर, रविवार ...

Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन कब है, तिथि एवं भद्

  Raksha Bandhan 2023: राखी का त्यौहार प्रत्येक वर्ष सावन माह के श...

Hartalika Teej Vrat 2023: हरतालिका तीज कब है, शुभ मुहू

  Hartalika Teej 2023: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि क...

Kamika Ekadashi 2023: कामिका एकादशी व्रत कब है ? तिथ

(Kaminka Ekadashi 2023)  हिन्दू पंचांग के अनुसार, चातु...

Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा कब है, तिथि, शुभ म

  Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा का पर्व हिन्दू पंचांग क...

Weekly Rashifal 26 November to 02 December 2023: Weekly Prediction

  Mesh Weekly Rashifal / Aries Weekly Prediction Auspicious: You may get new work in business. You can take ...

सुहागिन महिलाओं को किस दिन बाल धोना चा

  सुहागिन महिलाओं को किस दिन बाल धोना चाहिए और वर्जित दिन...