• Talk to Astrologer
  • Sign In / Sign Up

शुक्रवार के दिन अष्टगंध से करें माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सरल उपाय


शुक्रवार के दिन अष्टगंध से करें माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सरल उपाय

शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन होता है और माना जाता है कि मां लक्ष्मी की पूजा से धन की प्राप्ति होती है। माता लक्ष्मी की पूजा कई प्रकार से होती है और पूजन सामग्री में एक होता है अष्टगंध। आओ जानते हैं कि माता लक्ष्मी किस तरह इससे प्रसन्न होती हैं।

अष्टगंध को 8 तरह की जड़ी या सुगंध से मिलाकर बनाया जाता है। अष्टगन्ध में आठ पदार्थ होते हैं- कुंकुम, अगर, कस्तुरी, चन्द्रभाग, त्रिपुरा, गोरोचन, तमाल, जल आदि। यही आठ पदार्थ सभी ग्रहों को शांत कर देते हैं। इसके इस्तेमाल से ग्रहों के दुष्प्रभाव दूर हो जाते हैं। अष्टगंध 2 प्रकार का होता है- पहला वैष्णव और दूसरा शैव। यह प्रकार इसके मिश्रण के अनुसार है। वैष्णव अष्टगंध चंदन, अगुरु, ह्रीवेर, कुष्ट, कुंकुम, सेव्यका, जटामांसी और मुर को मिलाकर बनाया जाता है।

महालक्ष्मी के आठ रूप हैं। इन आठों स्वरूपों में लक्ष्मी जी जीवन के आठ अलग-अलग वर्गों से जुड़ी हुई हैं। इन आठ लक्ष्मी की साधना करने से मानव जीवन सफल हो जाता है। अष्ट लक्ष्मी साधना का उद्देश जीवन में धन के अभाव को मिटा देना है।

1. अष्टगंध की सुगंध में श्री लक्ष्मी जी को रिझाने का विलक्षण गुण होता है। माता की पूजा वैष्णव अष्टगंध से करना चाहिए।

 

2. शुक्रवार को मध्य रात्रि में गुलाबी आसन पर गुलाबी वस्त्र पहनकर बैठे हैं। पूजा में गुलाबी कपड़े पर श्रीयंत्र और अष्टलक्ष्मी का चित्र स्थापित करने के बाद गाय के घी के 8 दीपक जलाएं। लाल फूलों की माला चढ़ाने के बाद गुलाब की अगरबत्ती जलाएं। फिर हो सके तो मावे की बर्फी का भोग लगाएं। इसके बाद अष्टगंध से श्रीयंत्र और अष्टलक्ष्मी के चित्र पर तिलक करें। लक्ष्मीजी को अष्टगंध चरणों में अर्पित करें।

 

इसके बाद कमलगट्टे हाथ में लेकर इस मंत्र का यथासंभव जाप करें- मंत्र: ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा।। जाप पूरा होने के बाद आठों दीपक घर की आठ दिशाओं में लगा दें तथा कमलगट्टे घर की तिजोरी में स्थापित करें। इस उपाय से जीवन के आठों वर्गों में सफलता प्राप्त होगी।

Shardita Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू, क

  Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि 2023 में 15 अक्टूबर, रविवार ...

Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन कब है, तिथि एवं भद्

  Raksha Bandhan 2023: राखी का त्यौहार प्रत्येक वर्ष सावन माह के श...

Hartalika Teej Vrat 2023: हरतालिका तीज कब है, शुभ मुहू

  Hartalika Teej 2023: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि क...

Kamika Ekadashi 2023: कामिका एकादशी व्रत कब है ? तिथ

(Kaminka Ekadashi 2023)  हिन्दू पंचांग के अनुसार, चातु...

Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा कब है, तिथि, शुभ म

  Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा का पर्व हिन्दू पंचांग क...

Weekly Rashifal 26 November to 02 December 2023: Weekly Prediction

  Mesh Weekly Rashifal / Aries Weekly Prediction Auspicious: You may get new work in business. You can take ...

सुहागिन महिलाओं को किस दिन बाल धोना चा

  सुहागिन महिलाओं को किस दिन बाल धोना चाहिए और वर्जित दिन...